रायपुर संभाग

संतोषी नगर ब्रिज से नीचे गिरा ट्रक, कार को टक्कर; बड़ा हादसा टला

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // राजधानी रायपुर के संतोषी नगर ब्रिज के पास शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेलीबांधा से आमानाका की ओर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद करीब 15 फीट नीचे जा गिरा। हादसे के दौरान ट्रक ने एक कार को भी टक्कर मार दी। हालांकि दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

डिवाइडर से टकराकर नीचे गिरा ट्रक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक (आरजे 31 जीबी 3122) तेज रफ्तार में था। संतोषी नगर ब्रिज के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रक पहले डिवाइडर से टकराया और फिर पुल से नीचे जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

कार भी हुई क्षतिग्रस्त

दुर्घटना के दौरान ट्रक की चपेट में आने से कार (सीजी 04 एमए 3271) क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से ट्रक को हटाने की कार्रवाई शुरू की। दुर्घटना के कारण कुछ समय तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!