सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पहुंचीं केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना; स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और जनसंपर्क कार्यक्रमों में भी हुईं शामिल

दो दिवसीय बिलासपुर प्रवास के अंतिम दिन अस्पताल निरीक्षण से लेकर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान तक रहीं सक्रिय, भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ कई कार्यक्रमों में लिया हिस्सा

बिलासपुर ( शिखर दर्शन ) // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दो दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचीं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने प्रवास के अंतिम दिन स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनसंपर्क से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने कोनी स्थित स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, उपचार व्यवस्था और स्वच्छता प्रबंधन का जायजा लिया तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं की सराहना की।
अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
केंद्रीय मंत्री ने अस्पताल परिसर में स्थापित स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने ओपीडी, पैथोलॉजी लैब, ब्लड बैंक, ऑपरेशन थिएटर सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। अस्पताल अधीक्षक डॉ. बी.पी. सिंह ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 120 से 150 मरीज ओपीडी के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले रहे हैं, जबकि भर्ती मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री ने अस्पताल परिसर की स्वच्छता, सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं और चिकित्सा सेवाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि आमजन को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए सेवा भावना के साथ कार्य जारी रखने का आह्वान किया।
स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान
प्रवास के दौरान श्रीमती सावित्री ठाकुर ने सकरी के बाजारपारा स्थित रामायण मंच में आयोजित स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

केंद्रीय मंत्री तिफरा स्थित काली मंदिर पहुंचीं, जहां पूजा-अर्चना के बाद ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत अंध मुक्त बधिर शाला परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ लगभग 100 पौधे लगाए गए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया।
वरिष्ठ नागरिकों और प्रबुद्धजनों से किया संवाद
विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री ने वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश केशरवानी एवं शिव अग्रवाल के निवास पहुंचकर केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत के संकल्प पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रमों में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा सांसद तोखन साहू, विधायक अमर अग्रवाल, विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक धरमजीत सिंह, विधायक सुशांत शुक्ला, क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, जिला महामंत्री सोमेश तिवारी, प्रदीप कौशिक, संतोष कौशिक, अश्वनी शर्मा, देवेन्द्र कौशिक, रानू सिदार, वैभव गुप्ता, हनीफ खान, भारती माली, अंबिका साहू, मनोज दुबे, रवि मेहर, हरीश साहू, नैनलाल साहू, दिनेश साहू, रामकुमार निर्मलकर, मंगला पाण्डेय, निलेश सिंह, तुलसी कौशिक, धत्री गुप्ता, राजकमल साहू, मनोज साहू, माधवी वस्त्रकार, शास्वत सिंह, राजू मानिकपुरी, अजय कश्यप, सुभाष सिंह, विजय मरावी, जगदम्बा राय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



