बिलासपुर संभाग

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित, केंद्रीय मंत्रियों ने गिनाईं उपलब्धियां

बिलासपुर में भाजपा का सम्मेलन, सावित्री ठाकुर और तोखन साहू ने केंद्र सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का किया उल्लेख

बिलासपुर ( शिखर दर्शन ) // भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर द्वारा लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर तथा केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बीते 12 वर्षों में अभूतपूर्व विकास किया है। उन्होंने कहा कि गरीब, शोषित और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की गई हैं। किसानों को लाभ पहुंचाने, महिलाओं को सशक्त बनाने तथा देश के सर्वांगीण विकास की दिशा में केंद्र सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि आज देशभर में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर सहित सभी संविधान निर्माताओं को सम्मान दिया जा रहा है।

महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया जोर

सावित्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने का संकल्प लिया है। जनधन खातों, राशन कार्ड, आवास और अन्य योजनाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।

गरीब कल्याण योजनाओं से बदली तस्वीर : तोखन साहू

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल देश के लिए स्वर्णिम काल साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। जनधन योजना के माध्यम से करोड़ों बैंक खाते खोले गए हैं तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 81 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि देशभर में करोड़ों आवास स्वीकृत और निर्मित किए गए हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण हुआ है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार आया है।

बिलासपुर को मिली 3 हजार करोड़ की विकास योजनाएं

पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने स्वागत भाषण में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की देन है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई बैठक में बिलासपुर के लिए लगभग 3 हजार करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को स्वीकृति दी गई है। इनमें एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग सुविधा, अरपा नदी सौंदर्यीकरण सहित अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो जनता के बीच जाकर अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करती है। साथ ही केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के प्रयासों से बिरकोना, मोपका, सिलपहरी और सिरगिट्टी क्षेत्र को राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना में शामिल किया गया है।

संकल्प से सिद्धि की ओर बढ़ रहा देश : धरमलाल कौशिक

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश संकल्प से सिद्धि की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

पद्मश्री रामलाल बरेठ से की मुलाकात

कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर और तोखन साहू ने पद्मश्री सम्मानित रामलाल बरेठ के निवास पहुंचकर उनसे भेंट की तथा केंद्र सरकार की विभिन्न उपलब्धियों और योजनाओं पर चर्चा की।

प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

सम्मेलन स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई। केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली।

कार्यक्रम में विधायक धरमजीत सिंह, विधायक सुशांत शुक्ला, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष राजा पाण्डेय, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, मोहित जायसवाल, महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सम्मेलन में केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास सावित्री ठाकुर, केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद बिलासपुर तोखन साहू, विधायक अमर अग्रवाल, विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक धरमजीत सिंह, विधायक सुशांत शुक्ला, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष राजा पाण्डेय, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, मोहित जायसवाल, महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, पूर्व विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, अमरजीत सिंह दुआ, जिला महामंत्री सोमेश तिवारी, प्रदीप कौशिक, एस. कुमार मनहर, जनक देवांगन, अजीत सिंह भोगल, पेंगनलाल वर्मा, अवधेश अग्रवाल, तिरिथ यादव, प्रवीण दुबे, दुर्गेश पाण्डेय, रितेश अग्रवाल, देवेन्द्र कौशिक, महाराज सिंह नायक, स्नेहलता शर्मा, वैभव गुप्ता, ऋषभ चतुर्वेदी, गायत्री साहू सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!