मध्यप्रदेश

तपिश के बीच राहत की बारिश: MP में बदलेगा मौसम, कई जिलों में बरसेंगे बादल

हीटवेव के साथ तेज हवाओं का अलर्ट, 27 से 29 अप्रैल तक असर

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी के बीच अब राहत के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग ने 27 अप्रैल से अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। लगातार बढ़ रही गर्मी से परेशान लोगों को इस बदलाव से कुछ राहत मिल सकती है।

प्रदेश में दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इंदौर में न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन में सबसे अधिक रहा। गर्मी के प्रकोप को देखते हुए भोपाल प्रशासन ने कक्षा 8वीं तक के स्कूलों की छुट्टियां 30 अप्रैल तक बढ़ा दी हैं।

27 अप्रैल को जिन जिलों में बारिश की संभावना है:

  • अशोकनगर
  • गुना
  • ग्वालियर
  • दतिया
  • भिंड
  • मुरैना
  • विदिशा
  • सागर
  • शिवपुरी
  • श्योपुर
  • बालाघाट
  • छिंदवाड़ा
  • नरसिंहपुर
  • नर्मदापुरम
  • पांढुर्णा
  • मंडला
  • रायसेन
  • सिवनी

28 अप्रैल को जिन जिलों में बारिश की संभावना है:

  • भिंड
  • दतिया
  • ग्वालियर
  • छतरपुर
  • टीकमगढ़
  • निवाड़ी
  • मुरैना
  • शिवपुरी
  • श्योपुर

29 अप्रैल को जिन जिलों में बारिश की संभावना है:

  • अशोकनगर
  • गुना
  • ग्वालियर
  • दतिया
  • भिंड
  • मऊगंज
  • मुरैना
  • रीवा
  • श्योपुर
  • शिवपुरी
  • सीधी
  • सिंगरौली
  • सतना
  • पन्ना
  • छतरपुर
  • टीकमगढ़
  • निवाड़ी

मौसम विभाग का अनुमान है कि इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!