मध्यप्रदेश

CM डॉ मोहन का बड़ा फैसला: 2025 बैच के 8 युवा IAS को मिली पहली जिम्मेदारी

आदिवासी और ग्रामीण जिलों में सहायक कलेक्टर बनाकर जमीनी अनुभव देने की पहल

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम निर्णय लेते हुए 2025 बैच के 8 युवा IAS अधिकारियों की पहली पदस्थापना आदिवासी और ग्रामीण जिलों में सहायक कलेक्टर के रूप में की है। इस पहल को युवा अधिकारियों को जमीनी स्तर पर काम करने का अवसर देने वाला कदम माना जा रहा है।

सरकार का मानना है कि सेवा की शुरुआत में ही यदि अधिकारी दूरस्थ और पिछड़े क्षेत्रों में काम करेंगे, तो उन्हें विकास की वास्तविक चुनौतियों और आम जनता की समस्याओं को समझने का बेहतर अवसर मिलेगा। इससे भविष्य में अधिक संवेदनशील और प्रभावी प्रशासन तैयार हो सकेगा।

इन अधिकारियों में आयुषी बंसल को झाबुआ, आशी शर्मा को धार, माधव अग्रवाल को बड़वानी, सौम्या मिश्रा को सिंगरौली, श्लोक वाइकर को कटनी, शिल्पा चौहान को खंडवा, खोट पुष्पराज को बैतूल और शैलेन्द्र चौधरी को मंडला में पदस्थ किया गया है। ये सभी जिले आदिवासी बहुल या ग्रामीण विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

सरकार की इस रणनीति का उद्देश्य है कि युवा अधिकारी सीधे आमजन से जुड़कर काम करें, योजनाओं के क्रियान्वयन को गति दें और स्थानीय स्तर पर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रशासनिक सेवा में केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं होता, बल्कि क्षेत्रीय अनुभव भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये अधिकारी अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!