बस्तर संभाग

स्कूल जा रही शिक्षिकाओं को ट्रक ने रौंदा, एक की मौके पर मौत, दूसरी गंभीर

वाड्रफनगर-रामानुजगंज मार्ग पर हादसा, करमडीहा स्कूल में शोक की लहर

बलरामपुर ( शिखर दर्शन ) // जिले के वाड्रफनगर-रामानुजगंज मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिला शिक्षिकाएं ट्रक की चपेट में आ गईं। इस हादसे में एक शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, दोनों शिक्षिकाएं स्कूटी से अपने विद्यालय करमडीहा स्कूल जा रही थीं, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे हादसा बेहद भयावह हो गया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि एक शिक्षिका ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी शिक्षिका रजनी केवट गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तत्काल वाड्रफनगर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है और डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मृतक और घायल दोनों ही शिक्षिकाएं करमडीहा स्कूल में पदस्थ थीं। घटना की खबर मिलते ही स्कूल स्टाफ और परिजनों में शोक की लहर फैल गई और पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल बन गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!