सरगुजा संभाग

पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, 5 घायल

तलवार और ईंट-पत्थर से हमला, 2 की हालत गंभीर

कोरिया ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के चरचा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार पारा इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर देर रात हिंसक झड़प हो गई। रात करीब 10 बजे हुई इस घटना में दोनों पक्षों के बीच तलवार और ईंट-पत्थर से जमकर हमला हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इस हिंसा में कुल पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत रीजनल अस्पताल चरचा और जिला अस्पताल बैकुंठपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के चलते अचानक स्थिति बेकाबू हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट और हमले शुरू हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है और लोग सहमे हुए हैं।

चरचा थाना प्रभारी आनंद सोनी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार रात फिर आमना-सामना होने पर मामला हिंसक हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!