मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: गेहूं स्लॉट बुकिंग की तारीख बढ़ी, अब 30 अप्रैल तक मौका

क्षमता भी बढ़ाई गई, MSP पर खरीदी जारी

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // मध्यप्रदेश के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने गेहूं विक्रय के लिए स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि 6 दिन बढ़ाकर अब 30 अप्रैल 2026 कर दी है। इसके साथ ही स्लॉट बुकिंग की क्षमता 1000 क्विंटल से बढ़ाकर 1500 क्विंटल कर दी गई है, जिससे अधिक किसानों को सुविधा मिल सकेगी।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 1,30,655 किसानों से 57,13,640 क्विंटल गेहूं की खरीदी की जा चुकी है और इसके बदले 355 करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है। वहीं 4,22,848 किसानों ने 1,82,96,810 क्विंटल गेहूं विक्रय के लिए स्लॉट बुक कर लिया है।

प्रदेश में गेहूं खरीदी के लिए 3171 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं, जहां किसानों के लिए छाया, पेयजल, तौल कांटे, बारदाना, सिलाई मशीन, कंप्यूटर, इंटरनेट और गुणवत्ता परीक्षण जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

सरकार द्वारा इस वर्ष गेहूं की खरीदी 2585 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य और 40 रुपये बोनस सहित कुल 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। इसके लिए जूट और पीपी/एचडीपी बैग सहित पर्याप्त बारदानों की व्यवस्था भी की गई है।

इस साल रिकॉर्ड 19 लाख 4 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 3.60 लाख अधिक है। सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य रखा है, जो पिछले साल से अधिक है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!