मध्यप्रदेश

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: 9 अप्रैल से गेहूं खरीदी, SC छात्रों को ₹10 हजार प्रतिमाह

590 करोड़ की उड़ान योजना को मंजूरी, सिंचाई और शिक्षा से जुड़े कई अहम निर्णय

भोपाल (शिखर दर्शन) // मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी है। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री Chetan Kashyap ने फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने किसानों, छात्रों और बुनियादी ढांचे से जुड़े बड़े निर्णय लिए हैं।

9 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं खरीदी

  • पहले 10 अप्रैल से शुरू होनी थी खरीदी
  • अब 9 अप्रैल से ही खरीदी शुरू होगी
  • छोटे किसानों का गेहूं पहले खरीदा जाएगा
  • इस बार साढ़े तीन लाख अधिक किसानों ने कराया पंजीयन
  • सभी जिलों में बारदाना उपलब्ध

SC छात्रों को हर महीने ₹10 हजार

  • दिल्ली में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले अनुसूचित जाति (SC) छात्रों को
  • प्रतिमाह 10 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी

590 करोड़ की उड़ान योजना को मंजूरी

  • उज्जैन में एयरपोर्ट निर्माण को स्वीकृति
  • योजना के तहत 590 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे

सिंचाई और कृषि को बढ़ावा

  • भानपुरा क्षेत्र में 3500 हेक्टेयर के लिए सूक्ष्म सिंचाई परियोजना मंजूर
  • 120 गांवों को मिलेगा लाभ
  • 77% क्षेत्र सिंचित होगा
  • चना और मसूर की सरकारी खरीदी भी की जाएगी
  • इसके लिए 3175 करोड़ रुपए की व्यवस्था

इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य फैसले

  • NH-46 पर 22 किमी सड़क निर्माण के लिए 758 करोड़
  • 631 करोड़ के बायपास और फोरलेन को स्वीकृति
  • 2952 करोड़ की वाणिज्यिक कर योजनाओं को जारी रखने की मंजूरी

सांस्कृतिक और शैक्षणिक पहल

  • अंबेडकर जयंती (8 से 14 अप्रैल) पर भिंड में राज्य स्तरीय आयोजन
  • काशी विश्वनाथ और महाकाल मंदिर के बीच MOU
  • अयोध्या में सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का मंचन
  • भोपाल में वित्त प्रबंधन का बड़ा केंद्र स्थापित होगा

कैबिनेट के इन फैसलों से प्रदेश में कृषि, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!