मध्यप्रदेश

क्रिकेटर K L राहुल ने किया श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन: नंदी हॉल में बैठे स्टार बल्लेबाज़ ने की पूजा-अर्चना, आगामी मुकाबलों में टीम इंडिया की जीत के लिए मांगी शक्ति !

विशेष संवाददाता छमू गुरु की रीपोर्ट :

उज्जैन (शिखर दर्शन) // भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ केएल राहुल शुक्रवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर भगवान की पूजा-अर्चना की और देश तथा टीम इंडिया की सफलता की कामना की। दर्शन के दौरान केएल राहुल पूरी तरह भक्तिभाव में लीन नजर आए।

महत्वपूर्ण है कि 18 जनवरी को इंदौर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाना है। इस मौके पर क्रिकेटरों का महाकाल मंदिर में आगमन लगातार जारी है। इसी कड़ी में केएल राहुल भी बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन पहुंचे।

केएल राहुल को भगवान महाकाल का अनन्य भक्त माना जाता है। इससे पहले भी वह कई बार महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने आगामी मैच में बेहतर प्रदर्शन और टीम की जीत के लिए प्रार्थना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!