रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ में आज सियासी, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों की भरमार, मुख्यमंत्री साय का तीन जिलों में दौरा

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को राजनीतिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का व्यस्त कार्यक्रम रहा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायगढ़, कांकेर और रायपुर जिलों में विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक आयोजनों के साथ विकास कार्यों के भूमिपूजन में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे जशपुर जिले के ग्राम बगिया स्थित अपने निज निवास से प्रस्थान करेंगे। 10:35 बजे बगिया हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11:40 बजे रायगढ़ जिले की खरसिया तहसील अंतर्गत ग्राम खम्हार हेलीपेड पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 2:05 बजे मुख्यमंत्री कांकेर जिले के पखांजूर स्थित कन्या शाला मैदान हेलीपेड पहुंचेंगे।

पखांजूर में मुख्यमंत्री नर-नारायण सेवाश्रम पहुंचकर 62वें मकर संक्रांति मेला महोत्सव 2026 में सहभागिता करेंगे। इसके पश्चात नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम, पखांजूर में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को कई सौगातें देंगे।

शाम को मुख्यमंत्री रायपुर जिले के ग्राम मानिकचौरी पहुंचेंगे। आरंग में बागेश्वर नाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद सायंकाल इंडोर स्टेडियम परिसर में आयोजित राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव 2026 के भव्य कार्यक्रम में शामिल होकर जनसमूह को संबोधित करेंगे। रात्रि में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर लौटेंगे।


लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे अरुण साव

उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव शुक्रवार को विभागीय कार्यों और आगामी कार्ययोजना को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। यह प्रेस वार्ता दोपहर 1:30 बजे नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद ऑडिटोरियम में आयोजित होगी।


मेडिकल स्कैम पर आधारित फिल्म ‘मानव मार्केट’ आज रिलीज

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // मेडिकल स्कैम और अस्पतालों में बढ़ते बाजारीकरण पर आधारित हिन्दी फिल्म ‘मानव मार्केट’ शुक्रवार 16 जनवरी को छत्तीसगढ़ में रिलीज हो रही है। फिल्म के निर्देशक गुलाम हैदर मंसूरी के अनुसार 2 घंटे 36 मिनट की यह फिल्म स्वास्थ्य व्यवस्था की सच्चाई को उजागर करती है। फिल्म में ओम त्रिपाठी और नेहा ललिता शुक्ला मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।


कांग्रेस की ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ पदयात्रा आज

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // कांग्रेस द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत पदयात्रा शुक्रवार सुबह 10:30 बजे माता कौशल्या धाम, चंदखुरी से शुरू होकर पुराने विधानसभा चौक पर समाप्त होगी। पदयात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सहित वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। कांग्रेस ने मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने के निर्णय को वापस लेने और मजदूरों को काम व मजदूरी की गारंटी देने की मांग की है।


रायपुर में आज के प्रमुख कार्यक्रम

  • यादव प्रीमियर लीग टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता
    संस्था: छत्तीसगढ़ यादव एकता कल्याण संगठन
    स्थान: महादेव घाट के पास
    समय: सुबह 11:30 बजे से
  • लुमिनारा फैशन एंड मार्केटिंग समिट
    संस्थान: माँव इंडिया
    स्थान: द हाउस ऑफ लोकल, वीआईपी रोड
    समय: दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक
  • मकर संक्रांति महोत्सव एवं महिला सम्मान समारोह
    संस्था: शुभारंभ फाउंडेशन
    स्थान: वृंदावन हॉल, सिविल लाइन
    समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!