रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ में मानसून का असर: अगले 5 दिन झमाझम बारिश से भीगेगा बस्तर, मौसम विभाग का अलर्ट

रायपुर (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी पर बने सिस्टम और उत्तर-पश्चिम भारत में बने अवदाब के चलते प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को प्रदेश के सभी संभागों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक विशेष रूप से बस्तर संभाग में झमाझम बारिश की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे लगे दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर एक अवदाब बना हुआ है, जो धीरे-धीरे पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा। इसके अलावा मानसून द्रोणिका समुद्र तल पर बीकानेर, सीकर, सीधी, डाल्टनगंज, पुरुलिया, कोंटई होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक विस्तारित है। इन मौसम प्रणालियों के कारण प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा।

राजधानी रायपुर का मौसम:
राजधानी रायपुर में शनिवार को बादलों की आवाजाही बनी रही। मौसम विभाग ने बताया कि आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

तापमान का हाल:
शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 34 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में और सबसे कम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया।

चेतावनी और सुझाव:
कुछ जिलों में गरज-चमक और वज्रपात की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है। किसानों और आमजन को सुझाव दिया गया है कि वे मौसम अपडेट पर नजर रखें और बाहर निकलते समय सावधानी बरतें।

प्रदेश में सक्रिय मानसूनी गतिविधियों से जहां गर्मी और उमस से राहत मिलेगी, वहीं किसानों के लिए यह बारिश फसलों के लिहाज से लाभकारी साबित हो सकती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!