सरगुजा संभाग

छत्तीसगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म की साजिश: चचेरी बहन की भूमिका उजागर, दो आरोपी गिरफ्तार

सरगुजा (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें उसकी चचेरी बहन की संलिप्तता ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। यह घटना लखनपुर थाना क्षेत्र की है, जहां चचेरी बहन ने नाबालिग को जानबूझकर एक युवक के पास भेजा, जिसने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक राधेश्याम गुप्ता और पीड़िता की चचेरी बहन को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, यह कोई पहली बार की घटना नहीं थी। नाबालिग के बयान पर पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि इससे पहले एक अन्य युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। फिलहाल वह मुख्य आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि नाबालिग के साथ न्याय दिलाने के लिए मामले की विवेचना तेजी से की जा रही है।

यह मामला न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती है, बल्कि समाज को भी रिश्तों की आड़ में पनप रहे अपराधों पर गंभीर सोचने के लिए मजबूर करता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!