दुर्ग संभाग

दुर्ग में आज गरजेगी चुनावी रैलियां: CM विष्णु देव साय और भूपेश बघेल करेंगे रोड शो

दुर्ग (शिखर दर्शन) // नगरीय निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रदेश के दिग्गज नेता अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग में मेयर प्रत्याशी अलका बाघमार और पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो और सभाएं करेंगे। उनका कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक चलेगा, जिसमें बस स्टैंड से महाराजा चौक तक भव्य रोड शो होगा।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाएं करेंगे। वे कुम्हारी में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रामप्यारी थनेश पटेल और नगर पंचायत पाटन में लक्ष्मी नारायण पटेल के लिए रोड शो एवं जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दुर्ग, भिलाई और आसपास के इलाकों में राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर रहेंगी, जहां दोनों दलों के नेता मतदाताओं को लुभाने की पूरी कोशिश करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!