बस्तर संभाग
नए साल के पहले दिन माओवादियों के नापाक मंसूबे नाकाम, 8 IED बरामद कर नष्ट किए

बीजापुर (शिखर दर्शन) // नए साल के पहले दिन सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खतरनाक इरादों को विफल कर दिया। सीआरपीएफ की 168 बटालियन और थाना बासागुड़ा की टीम ने तिमापुर दुर्गा मंदिर गौठान के पास पगडंडी मार्ग पर 8 IED बरामद किए और उन्हें नष्ट कर दिया।
माओवादियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुँचाने के लिए 3-3 किग्रा वजन वाले 2 प्रेशर IED सहित कुल 8 IED लगाए थे। सुरक्षा बलों की सतर्कता और सूझबूझ ने इस खतरनाक योजना को नाकाम कर दिया। कोबरा 205 की बीडी टीम ने मौके पर इन IED को सुरक्षित तरीके से नष्ट किया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।



