रायपुर संभाग

प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

रायपुर (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ में आज मौसम का रुख बदल सकता है। प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। रायपुर में भी शाम से बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है।

प्रदेश का तापमान
शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस बालोद में दर्ज किया गया, जबकि बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उसके आसपास चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। यह औसत समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किमी ऊपर स्थित है। इसके साथ ही ऊपरी क्षोभमंडल में 7.6 किमी की ऊंचाई पर एक ट्रफ बना हुआ है, जो देशांतर 68° पूर्व से अक्षांश 17° उत्तर तक फैला है।

रायपुर में आज का मौसम
राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। शाम या रात तक बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

मौसम के इस बदलाव से प्रदेशवासियों को ठंड का अनुभव बढ़ सकता है। किसानों और आम जनता को सलाह दी गई है कि मौसम को ध्यान में रखते हुए अपनी योजनाएं बनाएं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!