रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला रंग: कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना, चार दिन बाद बढ़ेगी ठंड

रायपुर (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच अब बारिश के संकेत मिले हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 27 और 28 दिसंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ वज्रपात, ओलावृष्टि और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन इसके बाद ठंड में तेजी आने की उम्मीद है।

बादलों के कारण रात के तापमान में करीब 6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे ठंड में थोड़ी कमी आई है। हालांकि, अगले दो दिनों में तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 29.2 डिग्री और सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 11.0 डिग्री दर्ज किया गया है।

बस्तर में झमाझम बारिश
बस्तर के लोहंडीगुड़ा और भानपुरी में 4 सेमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि बकावंड, तोकपाल, जगदलपुर और दरभा में 1-3 सेमी तक बारिश हुई। बंगाल की खाड़ी में सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो अगले 24 घंटों में कमजोर पड़ सकता है।

रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री तक रहने का अनुमान जताया है।

पंजाब और आसपास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है, जो छत्तीसगढ़ के मौसम पर प्रभाव डाल सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!