मध्यप्रदेश

दीपावली पर महाकाल का भव्य श्रृंगार: सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया पुण्य लाभ, गूंजा “जय महाकाल”

विशेष संवाददाता छमू गुरु की रिपोर्ट :

उज्जैन ( शिखर दर्शन ) //  कार्तिक माह की चतुर्दशी पर विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार सुबह 4 बजे विशेष पूजा-अर्चना और भव्य श्रृंगार के साथ भगवान महाकाल के दर्शन का अवसर मिला।

दीपावली के पावन पर्व पर भगवान महाकाल का सबसे पहले जल से अभिषेक किया गया, जिसके बाद दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन संपन्न हुआ।

महाकालेश्वर के मस्तक पर तिलक कर उन्हें रजत आभूषण, भांग और ड्रायफ्रूट से सजाया गया। इसके बाद शेषनाग का रजत मुकुट, मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्पों की माला पहनाकर राजा स्वरूप में श्रृंगार किया गया। भक्तों ने फल और मिष्ठान का भोग अर्पित किया।



भस्म आरती में शामिल होने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान महाकाल के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। भक्तों ने नंदी महाराज के कान के समीप जाकर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान “जय महाकाल” के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा, जिससे वहां का वातावरण भक्तिमय हो गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!