मध्यप्रदेश

भोजशाला सर्वे का आज 9वा दिन , ASI की टीम दोनो पक्षों को ले कर गई साथ , बाहर भारी पुलिस बल तैनात !

धार //(शिखर दर्शन)// भोजशाला सर्वे का आज नव दिन है । ASI की टीम सुबह लगभग 8:00 बजे भोजशाला परिसर पहुंच गई थी । पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के मध्यनजर बड़ी संख्या में बल तैनात किया है । रंग पंचमी को लेकर भोजशाला के बाहर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है । सीएसपी , डीएसपी और थानेदार सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद है ।

हाईकोर्ट के निर्देश पर भोजशाला में चल रहे सर्वे के लिए एएसआई की टीम  उपकरणों के साथ आज लगभग 8:00 बजे भोजशाला परिसर पहुंची । हिंदू पक्ष की ओर से गोपाल शर्मा ,आशीष गोयल और मुस्लिम पक्ष की ओर से अब्दुल समद भी टीम के साथ अंदर गए हुए हैं । जानकारी हो कि कल यानी शुक्रवार को टीम ने सर्वे कार्य सुबह 6:00 बजे से प्रारंभ कर दिया था और 12:00 बजे समाप्त कर दिया था । इसके बाद मुसलमानों ने जुमे की नमाज पढ़ी थी ।

सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम :

शुक्रवार को जुम्मे की नमाज होने के कारण इलाके में पुलिस द्वारा सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे । वहीं आज सर्वे का 9वा दिन है इस 9 दिन में परिसर में दो बार नमाज अदा की गई , और एक बार मंगलवार को हिंदू पक्ष द्वारा पूजा और हनुमान चालीसा का पाठ शांतिपूर्ण तरीके से किया गया है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!