बिलासपुर संभाग

प्रधानमंत्री आज देंगे छत्तीसगढ़ को तीन आधुनिक रेलवे स्टेशनों की सौगात

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सरोना, चांपा और बालोद रेलवे स्टेशन का होगा लोकार्पण

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर में पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के सरोना, चांपा और बालोद रेलवे स्टेशन भी देश को समर्पित किए जाएंगे। इनमें सरोना रेलवे स्टेशन का लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक स्वरूप में पुनर्विकास किया गया है।

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हुआ सरोना स्टेशन

सरोना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए अत्याधुनिक अधोसंरचना विकसित की गई है। स्टेशन में नया कॉनकोर्स भवन, विस्तृत आवागमन क्षेत्र, नया फुट ओवरब्रिज, प्लेटफॉर्म शेल्टर, उन्नत प्लेटफॉर्म, लिफ्ट, आधुनिक प्रतीक्षालय, उन्नत शौचालय, दूसरा प्रवेश द्वार, पर्याप्त वाहन पार्किंग, एकीकृत यात्री सूचना प्रणाली तथा सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। स्टेशन परिसर को छत्तीसगढ़ की लोक कला की झलक के साथ आकर्षक स्वरूप दिया गया है।

पुनर्विकास के दौरान पेड़ों का भी रखा गया संरक्षण

स्टेशन के पुनर्विकास कार्य की विशेषता यह रही कि निर्माण के दौरान छह से अधिक पुराने पेड़ों को सुरक्षित रखा गया। इनमें एक पेड़ प्लेटफॉर्म के बीच स्थित है, जो अब स्टेशन की नई पहचान बन गया है। परिसर के अन्य बड़े पेड़ों का भी संरक्षण किया गया है।

मुख्यमंत्री ने जताया प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना भारतीय रेलवे को आधुनिक, सुरक्षित, सुगम और यात्री-केंद्रित बनाने की दिशा में दूरदर्शी पहल है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय रेलवे अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। आधुनिक सुविधाओं और विश्वस्तरीय अधोसंरचना से रेलवे स्टेशनों का विकास विकसित भारत के संकल्प को नई गति प्रदान कर रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!