बिलासपुर संभाग

शहर में बारिश से हाहाकार, मगर दो महिलाएं बेफिक्र होकर ले रहीं बारिश का आनंद

बिलासपुर ( शिखर दर्शन ) // गुरुवार की रात से शुरू हुई लगातार मूसलाधार बारिश ने बिलासपुर शहर की रफ्तार थाम दी है। कई इलाकों में जलभराव, सड़कों पर यातायात प्रभावित होने और लोगों को रोजमर्रा के कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से लगातार सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की जा रही है।
इसी बीच शहर में एक ऐसा दृश्य भी देखने को मिला, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। जहां अधिकांश लोग बारिश और जलभराव से बचने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं शहर की दो महिलाएं पिछले दो दिनों से बारिश का खुलकर आनंद लेती नजर आ रही हैं। वे भीगते हुए सड़कों और खुले स्थानों पर बारिश का लुत्फ उठाती दिखाई दीं।

आसपास मौजूद लोगों ने इस पल को अपने कैमरों में भी कैद किया।
हालांकि प्राकृतिक सौंदर्य और बारिश का आनंद लेना अपनी जगह है, लेकिन लगातार हो रही तेज बारिश और प्रशासन द्वारा जारी सावधानी संबंधी सलाह के बीच इस तरह की लापरवाही किसी भी अप्रिय घटना का कारण बन सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि जलभराव, खुले नाले, बिजली के तार और फिसलन जैसी परिस्थितियों में अतिरिक्त सतर्कता बरतना आवश्यक है।
शहर में जहां एक ओर लोग बारिश से उत्पन्न परेशानियों से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इन महिलाओं का बेफिक्र अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है। यह दृश्य इस बात की भी याद दिलाता है कि प्रकृति का आनंद जरूर लें, लेकिन सुरक्षा और प्रशासन की चेतावनियों की अनदेखी करना उचित नहीं है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!