व्यापार

लगातार दूसरे दिन टूटा सोना-चांदी, जानिए आपके शहर में 24 कैरेट सोने का ताजा भाव

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को घरेलू वायदा बाजार (एमसीएक्स) और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच बाजार में उतार-चढ़ाव का असर सोना-चांदी की कीमतों पर भी देखने को मिला।

एमसीएक्स पर गुरुवार सुबह 24 कैरेट सोना 1,43,298 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता दिखा, जबकि चांदी की कीमत गिरकर 2,21,707 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई।

क्यों गिर रहे हैं सोना-चांदी के दाम?

विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका बनी हुई है। यदि महंगाई बढ़ती है तो ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रह सकती हैं, जिससे सोना और चांदी जैसी कीमती धातुओं पर दबाव पड़ता है। इसी कारण वैश्विक बुलियन बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

एमसीएक्स पर ताजा भाव

  • 24 कैरेट सोना : 1,43,298 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • चांदी : 2,21,707 रुपये प्रति किलोग्राम

आईबीजेए के अनुसार सोने का भाव

  • 24 कैरेट (999) : 14,235 रुपये प्रति ग्राम
  • 22 कैरेट : 13,893 रुपये प्रति ग्राम
  • 20 कैरेट : 12,669 रुपये प्रति ग्राम
  • 18 कैरेट : 11,530 रुपये प्रति ग्राम
  • 14 कैरेट : 9,182 रुपये प्रति ग्राम

प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव (प्रति ग्राम)

  • दिल्ली : 14,327 रुपये
  • मुंबई : 14,312 रुपये
  • चेन्नई : 14,454 रुपये
  • कोलकाता : 14,312 रुपये
  • बेंगलुरु : 14,312 रुपये
  • अहमदाबाद : 14,317 रुपये

प्रमुख शहरों में चांदी का भाव

दिल्ली और वडोदरा में चांदी 2,45,100 रुपये प्रति किलोग्राम रही। वहीं मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में चांदी का भाव 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

आगे क्या रहेगा रुझान?

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में अमेरिका-ईरान तनाव, कच्चे तेल की कीमतें, अमेरिकी महंगाई के आंकड़े और ब्याज दरों से जुड़े संकेत सोना-चांदी की दिशा तय करेंगे। फिलहाल वैश्विक अनिश्चितता के चलते बुलियन बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!