रायपुर संभाग

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री साय, स्वास्थ्य और चिकित्सा अधोसंरचना पर हुई चर्चा

रायपुर/नई दिल्ली ( शिखर दर्शन ) // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच जनस्वास्थ्य, चिकित्सा अधोसंरचना, औषधि एवं उर्वरक क्षेत्र सहित विभिन्न विभागीय और समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री साय ने मुलाकात के बाद जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, चिकित्सा सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। राज्य में स्वास्थ्य अधोसंरचना के विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार, भारत सरकार के सहयोग से प्रदेश के विकास को नई गति देने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से स्वास्थ्य, औषधि और उर्वरक क्षेत्र में राज्य को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।

दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री साय विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर रहे हैं, ताकि छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को और अधिक गति मिल सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!