बिलासपुर संभाग

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा महिला मोर्चा का आयोजन, रंगोली, पेंटिंग और व्यंजन प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह

जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को रचनात्मक माध्यमों से किया प्रदर्शित, बड़ी संख्या में शामिल हुईं महिला कार्यकर्ता

बिलासपुर (शिखर दर्शन) // प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला बिलासपुर शहर द्वारा भाजपा कार्यालय बिलासपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना था।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता एवं कम तेल वाले व्यंजनों की प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में महिला कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। वक्ताओं ने केन्द्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।

कार्यक्रम में ललिता संतोष कश्यप, चंदना गोस्वामी, रूक्मणी कौशिक, वंदना सिंह, रीना गोस्वामी, विभा गौरहा, शिप्रा सामुएल, सविता रजक, राजेश्वरी पटवा, अपराजिता सिंह, कमला शुक्ला, दीपशिखा यादव, लता कश्यप, जया पाण्डेय, भारती दीपक साहू, संगीता कुशवाहा, अनिता वर्मा, सरिता कश्यप, सुनीता राज, रचना अग्रवाल, सुषमा यादव, सुधा गुप्ता, वंदना तिवारी, किरण सिंह, कल्पना तोमर, ज्योति धनकर, नीरजा सिन्हा, सुमन द्विवेदी, अर्चना मल्लेवार, मंगला पाण्डेय, राधा अविनाश वर्मा, नीरज साहू सहित महिला मोर्चा की अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने केन्द्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!