स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के डीईओ-बीईओ बदले गए

रायपुर, बिलासपुर समेत कई जिलों में नई जिम्मेदारियां; स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए तबादला आदेश
रायपुर ( शिखर दर्शन ) // राज्य सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) और अधिकारियों के तबादले किए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत विभिन्न जिलों में नए प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
आदेश के अनुसार एम. जी. सतीश कुमार को रायपुर का नया जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। वहीं बी.एल. देवांगन, जो वर्तमान में लोक शिक्षण संचालनालय में प्रभारी उप संचालक के पद पर कार्यरत थे, उन्हें महासमुंद का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।
रायपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय को स्थानांतरित कर लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर में प्रभारी उप संचालक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बिलासपुर और सक्ती में भी बदलाव
प्रशासनिक फेरबदल के तहत बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार तांडे को सक्ती भेजा गया है। उनकी जगह रामेश्वर जायसवाल को बिलासपुर जिले का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इन जिलों में भी नए प्रभारी डीईओ
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार संदीप शर्मा को बलौदाबाजार-भाटापारा, श्यामानंद साहू को रायगढ़, राजेश चंद्राकर को गरियाबंद, मधुलिका तिवारी को धमतरी तथा अभय जायसवाल को बेमेतरा जिले का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।
इसके अलावा बीजापुर जिले में राजेश कुमार पांडेय को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि महेंद्र नाथ पांडे को नारायणपुर जिले का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।
राज्य सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को शिक्षा व्यवस्था में बेहतर समन्वय और प्रशासनिक कार्यों में गति लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
देखिए लिस्ट :







