Blog

जिला निर्वाचन कार्यालय से शिक्षा विभाग के कर्मचारी हटे, अटैचमेंट खत्म; मूल पदस्थापना पर लौटाए गए

अपर कलेक्टर ने जारी किया आदेश, शिक्षा विभाग के शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों को किया गया कार्यमुक्त

बिलासपुर ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के अटैचमेंट को लेकर बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय में संलग्न शिक्षा विभाग के शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों का अटैचमेंट समाप्त करते हुए उन्हें उनके मूल पदस्थापना स्थल के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है।

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा 14 जुलाई 2026 को जारी निर्देशों के अनुपालन में जिला निर्वाचन कार्यालय में संलग्न कर्मचारियों को 20 जुलाई की अपराह्न से उनके मूल पदस्थापना, आहरण एवं संवितरण कार्यालय के लिए भारमुक्त किया गया है।

प्रशासनिक आदेश के बाद संबंधित कर्मचारियों को उनके मूल विद्यालयों एवं संस्थानों में वापस भेज दिया गया है। आदेश में शैक्षणिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से कर्मचारियों की मूल पदस्थापना पर वापसी सुनिश्चित करने की बात कही गई है।

इन कर्मचारियों को किया गया कार्यमुक्त

कार्यवाही के तहत जिन कर्मचारियों को मूल पदस्थापना स्थल के लिए कार्यमुक्त किया गया है, उनमें—

  • अवनीश कुमार पाण्डेय
  • प्रशांत पाण्डेय
  • आशा तिवारी
  • सतीश कुमार साहू
  • मनोज कुमार पाण्डेय
  • रमाकांत यादव
  • सुशांत निर्णेजक
  • रवि खेलूजा
  • सत्येन्द्र बंजारे

शामिल हैं।

इनमें सहायक ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-3, शिक्षक तथा भृत्य वर्ग के कर्मचारी शामिल हैं।

संबंधित अधिकारियों को भेजी गई आदेश की प्रति

प्रशासन ने आदेश की प्रति मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, लोक शिक्षण संचालनालय, आयुक्त बिलासपुर संभाग, कलेक्टर बिलासपुर, जिला शिक्षा अधिकारी, संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारियों तथा संबंधित विद्यालयों के प्राचार्यों एवं प्रधान पाठकों को भी प्रेषित की है, ताकि आदेश का तत्काल पालन सुनिश्चित किया जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!