रायपुर संभाग

बड़ी खबर: अब सीधे CM तक पहुंचेगी आपकी आवाज, छत्तीसगढ़ में शुरू होगा 24×7 हेल्पलाइन नंबर

तय समय में समाधान नहीं हुआ तो अफसरों पर होगी कार्रवाई, हर शिकायत की होगी मॉनिटरिंग

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ में आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर शुरू किया जाएगा। इस हेल्पलाइन की खास बात यह होगी कि यह 24 घंटे सक्रिय रहेगा और राज्य का कोई भी व्यक्ति किसी भी समय अपनी शिकायत या समस्या दर्ज करा सकेगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि हेल्पलाइन पर आने वाली हर शिकायत के निराकरण के लिए समय-सीमा तय की जाएगी। यदि निर्धारित समय के भीतर समस्या का समाधान नहीं होता है, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सरकार का उद्देश्य इस व्यवस्था के जरिए आम लोगों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि शिकायतों का तेजी से समाधान हो सके और जवाबदेही भी तय हो। हेल्पलाइन के माध्यम से हर शिकायत की मॉनिटरिंग की जाएगी, जिससे लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर नजर रखी जा सके।

वहीं मुख्यमंत्री ने विधानसभा में प्रस्तावित विशेष सत्र को लेकर कहा कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर देश की महिलाओं के साथ अन्याय हुआ है। इस विषय पर चर्चा और निंदा प्रस्ताव पारित करने के लिए विशेष सत्र बुलाया गया है।

इसके अलावा पश्चिम बंगाल के राजनीतिक हालात पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि वहां की जनता में वर्तमान सरकार के खिलाफ आक्रोश है और आगामी चुनाव में बदलाव की संभावना नजर आ रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!