बिलासपुर संभाग

धार्मिक नगरी मल्हार में अवैध शराब का भंडाफोड़

बीट आरक्षक की सटीक सूचना पर घर से बेचते पकड़ा गया आरोपी, 35 पाव शराब जब्त

मल्हार (मस्तूरी) ( शिखर दर्शन ) // धार्मिक नगरी मल्हार में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बीट आरक्षक की सटीक सूचना और निगरानी के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को उसके घर से ही शराब बेचते हुए पकड़ा।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वार्ड क्रमांक 4 निवासी राजेश्वर केवट अवैध रूप से देसी मसाला शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए पहले से ही उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। 19 अप्रैल को पुख्ता जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान—

  • आरोपी के घर से 35 नग पाव देसी मसाला शराब बरामद
  • बिक्री के नकद रुपए भी जब्त
  • मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी

पुलिस ने जब्त सामग्री को विधिवत कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे न्यायालय में पेश किया है।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अवधेश सिंह, प्रधान आरक्षक नुवास तिग्गा, आरक्षक किशन राय और श्यामलाल सोनवानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!