बिलासपुर संभाग

सिम्स बिलासपुर में स्वास्थ्य मंत्री का औचक निरीक्षण, मरीजों से सीधे लिया सुविधाओं का फीडबैक

बिलासपुर ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंगलवार सुबह छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर का औचक निरीक्षण किया। मंत्री के अचानक अस्पताल पहुंचने से प्रबंधन में हलचल रही। उन्होंने कैजुअल्टी, लेबर समेत विभिन्न वार्डों का जायजा लिया और मरीजों से सीधे बातचीत कर इलाज एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों से इलाज, दवाइयों की उपलब्धता, जांच और अन्य जरूरी सुविधाओं को लेकर फीडबैक लिया। एक मरीज ने बताया कि उसे अस्पताल में दवा, इलाज और अन्य आवश्यक सुविधाएं मिल रही हैं। मरीज से मिले इस फीडबैक के बाद मंत्री ने संतोष जताया।

डीन और अधीक्षक से ली स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानकारी

स्वास्थ्य मंत्री ने सिम्स के डीन और अधीक्षक से भी अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने विभिन्न वार्डों की स्थिति, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और अस्पताल की कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

मंत्री ने अधिकारियों से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की। मरीजों और उनके परिजनों से फीडबैक लेने के बाद वे अस्पताल की व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए और वहां से रवाना हो गए।

सफाई और सुरक्षा व्यवस्था की भी तारीफ

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल परिसर की सफाई व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का भी जायजा लिया। व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर उन्होंने अस्पताल प्रबंधन की सराहना की।

उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने पर जोर दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!