रायपुर संभाग

CM साय आज दो विभागों की करेंगे समीक्षा, IGKV में यूथ कॉन्क्लेव का आगाज; सेवा संकल्प यात्राएं भी पहुंचेंगी रायपुर

 

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव में युवाओं से संवाद करेंगे। इसके बाद मंत्रालय में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठकें लेंगे। शाम को सेवा संकल्प यात्रा एवं युवा संवाद कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 11 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12.30 बजे मंत्रालय में परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। दोपहर 3 बजे पारस पोर्टल की समीक्षा बैठक होगी, जबकि शाम 5 बजे जल संसाधन विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे। शाम 6 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित सेवा संकल्प यात्रा एवं युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

IGKV में आज से तीन दिवसीय यूथ कॉन्क्लेव

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आज सुबह 11 बजे से तीन दिवसीय यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव शुरू होगा। मुख्यमंत्री साय युवा विद्यार्थियों और स्टार्टअप उद्यमियों से संवाद करेंगे। कॉन्क्लेव का उद्देश्य युवाओं में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देना है।

इस दौरान मुख्यमंत्री नवनिर्मित सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर का अवलोकन भी करेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को ‘विचार से नवाचार और नवाचार से उद्यमिता’ की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

वडनगर और बस्तर की सेवा संकल्प यात्राएं पहुंचेंगी रायपुर

राजधानी रायपुर में मंगलवार को ‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ का दल पहुंचेगा। वडनगर से शुरू हुई यह यात्रा पहले दुर्ग जिले में प्रवेश करेगी और इसके बाद रायपुर पहुंचेगी। वहीं बस्तर से निकली भाजयुमो की सेवा संकल्प यात्रा भी राजधानी पहुंचेगी।

रायपुर के साइंस कॉलेज स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में शाम 5.30 बजे दोनों यात्राओं से जुड़े युवाओं और बच्चों का संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में बस्तर के नक्सल प्रभावित परिवारों के युवाओं और बच्चों से संवाद होगा। बस्तर ओलंपिक में शामिल होने वाले खिलाड़ी, प्रयास अकादमी के विद्यार्थी और सरकार की ओर से शिक्षा प्राप्त कर रहे अन्य बच्चे भी इसमें शामिल होंगे।

बस्तर से बाइक रैली के जरिए रायपुर पहुंचने वाले नक्सल प्रभावित परिवारों के 50 युवा भी कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। कार्यक्रम में करीब 400 युवा और बच्चे शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा समेत प्रदेश के कई मंत्री, विधायक और सांसद मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे।

महिला उत्पीड़न के 33 मामलों की होगी सुनवाई

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की संयुक्त सुनवाई 29 सितंबर को जिला पंचायत सभाकक्ष, अंबिकापुर में होगी। सुनवाई सुबह 11 बजे से शुरू होगी।

आयोग द्वारा सरगुजा संभाग के सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर तथा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिलों से प्राप्त मामलों की सुनवाई की जाएगी। निर्धारित सुनवाई में कुल 33 प्रकरण शामिल हैं।

महिला आयोग ने संबंधित पक्षकारों को सुनवाई में उपस्थित कराने के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए नोटिस तामील कराने के निर्देश दिए हैं। सुनवाई के दौरान जिम्मेदार अधिकारी, आरक्षक और महिला आरक्षक की ड्यूटी लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!