बिलासपुर संभाग

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे 6 नए न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने नियुक्ति प्रस्ताव पर लगाई मुहर

चार अधिवक्ता और दो न्यायिक अधिकारियों के नामों को मिली मंजूरी, हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ने से न्यायिक कार्यों को मिलेगी गति

बिलासपुर ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की नियुक्ति को लेकर महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 30 अक्टूबर को हुई बैठक में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में छह लोगों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इनमें चार अधिवक्ता और दो न्यायिक अधिकारी शामिल हैं। कॉलेजियम की इस सहमति के बाद अब इनकी नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, अधिवक्ता वर्ग से आनंद शुक्ला, रत्न निधि पुष्टि (आरएन पुष्टि उर्फ रतन पुष्टि), शशांक ठाकुर और सौरभ शर्मा के नामों को मंजूरी दी गई है।

वहीं, न्यायिक अधिकारियों की श्रेणी से रजनीश श्रीवास्तव और बलराम प्रसाद वर्मा को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किए जाने के प्रस्ताव पर सहमति जताई गई है।

कॉलेजियम की मंजूरी के बाद अब नियुक्ति से जुड़ी आगामी संवैधानिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। छह नए न्यायाधीशों की नियुक्ति होने से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की उपलब्धता बढ़ेगी। इससे लंबित मामलों की सुनवाई और न्यायिक कार्यों के संचालन में सहायता मिलने की उम्मीद है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!