Blog

गुस्साए हाथी ने ट्रैक्टर को पैरों तले कुचला, ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान

11 हाथियों का झुंड जंगल में मौजूद, हाथियों को खदेड़ने पहुंचे ग्रामीणों पर भड़का गजराज

कोरबा ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हाथियों को ट्रैक्टर से खदेड़ने पहुंचे ग्रामीणों को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। ग्रामीणों की इस कोशिश से गुस्साए हाथी ने ट्रैक्टर पर हमला कर दिया और उसे सूंड व पैरों से बुरी तरह कुचलकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जिल्गा जंगल में मौजूद है 11 हाथियों का झुंड

जानकारी के मुताबिक, घटना कुदमुरा वन परिक्षेत्र के जिल्गा जंगल की है। बताया जा रहा है कि जंगल में 11 हाथियों का झुंड मौजूद है। इसी दौरान कुछ ग्रामीण ट्रैक्टर लेकर हाथियों को जंगल से खदेड़ने पहुंच गए। ग्रामीणों की इस हरकत से एक हाथी बुरी तरह भड़क गया और उसने ट्रैक्टर को निशाना बना लिया।

गुस्साए हाथी ने अपनी सूंड और पैरों से ट्रैक्टर को इस कदर कुचला कि वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हाथी के आक्रामक तेवर देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

वन विभाग ने ग्रामीणों को किया सतर्क

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल की ओर नहीं जाने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। विभाग ने लोगों को हाथियों को भगाने या उनके नजदीक जाने जैसी जोखिम भरी कोशिशों से बचने की सलाह दी है।

हाथियों की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में ग्रामीणों की ऐसी कोशिशें जानलेवा साबित हो सकती हैं। ऐसे में सतर्कता और वन विभाग के निर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!