बिलासपुर संभाग
बिलासपुर में कल भाजपा मनाएगी संविधान दिवस, अंबेडकर प्रतिमा पर होगा माल्यार्पण

बिलासपुर ( शिखर दर्शन ) // संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से 26 नवंबर, गुरुवार को बिलासपुर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत सुबह 9 बजे अंबेडकर चौक स्थित बिलासा गर्ल्स कॉलेज के सामने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान दिवस मनाया जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, विधायक, मंत्री, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने पार्टी के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर अंबेडकर चौक पहुंचने का आग्रह किया है। उन्होंने सभी से कार्यक्रम में शामिल होकर संविधान दिवस के आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।



