मध्यप्रदेश

विदेशी महिला से दुष्कर्म: काम दिलाने के बहाने बुलाई गई विदेशी महिला से दुष्कर्म, बंधक बनाकर वेश्यावृत्ति के लिए बनाया दबाव; दो आरोपी गिरफ्तार

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म, मारपीट और जबरन वेश्यावृत्ति के लिए प्रताड़ित करने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला को काम दिलाने का झांसा देकर भोपाल बुलाया गया था। इसके बाद उसके पासपोर्ट और अन्य जरूरी दस्तावेज छीनकर उसे बंधक बना लिया गया।

विरोध करने पर कमरे में बंद कर की मारपीट

पुलिस के अनुसार, आरोपियों में शामिल एक विदेशी युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया और वहां से निकलने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई और जबरन वेश्यावृत्ति के लिए दबाव बनाया गया।

पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

महिला की चीख-पुकार और आसपास हो रही संदिग्ध गतिविधियों को सुनकर पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोलार थाना पुलिस ने कमरे में बंधक बनाई गई महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।

दो आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता की शिकायत पर कोलार थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, बंधक बनाने, मारपीट और अनैतिक देह व्यापार सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पीड़िता को आवश्यक सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!