Blog

विधायक तुलेश्वर मरकाम की कार पर पथराव, शीशा टूटा; बाल-बाल बचे विधायक

बिलासपुर ( शिखर दर्शन ) // पाली-तानाखार क्षेत्र के विधायक तुलेश्वर मरकाम की कार पर पथराव की घटना सामने आई है। पत्थर लगने से कार का शीशा टूट गया, हालांकि विधायक को कोई चोट नहीं आई। मामले में रतनपुर पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, विधायक तुलेश्वर मरकाम गौरा-गौरी विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रतनपुर के सिंघरी से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार पर पत्थर आकर लगा और शीशा टूट गया। घटना में विधायक बाल-बाल बच गए।

दो लड़कों के विवाद में पत्थरबाजी की आशंका

घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस ने जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में दो लड़कों के बीच विवाद के दौरान पत्थरबाजी होने की बात सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!