रायपुर संभाग

वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, NIT से पढ़े युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // राजधानी रायपुर में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का गंभीर मामला सामने आया है। मामले में डीडी नगर थाना पुलिस ने राजस्थान निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दौसा निवासी हिमांशु जाटव के रूप में हुई है, जिसने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) से पढ़ाई पूरी की है। आरोपी पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने और उसके गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद गर्भपात कराने का आरोप है।

NIT में पढ़ाई के दौरान हुई थी पहचान

पुलिस के मुताबिक, हिमांशु जाटव NIT में पढ़ाई के दौरान डीडी नगर थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहता था। इसी दौरान उसकी पहचान नाबालिग छात्रा से हुई। आरोप है कि इसी परिचय के दौरान उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।

पढ़ाई पूरी होने के बाद आरोपी रायपुर छोड़कर दिल्ली चला गया था। कुछ समय बाद नाबालिग ने उसे फोन कर गर्भवती होने की जानकारी दी। इसके बाद आरोपी दिल्ली से रायपुर पहुंचा और कथित तौर पर छात्रा का गर्भपात करा दिया।

परिजनों की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

घटनाक्रम की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता के परिजनों ने डीडी नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए आरोपी हिमांशु जाटव को गिरफ्तार कर लिया।

POCSO समेत संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस गर्भपात कराए जाने की जगह और इस पूरे घटनाक्रम में अन्य लोगों की संभावित भूमिका की जांच कर रही है। मामले से जुड़े साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करना कानूनन प्रतिबंधित है। इसलिए उसकी पहचान से जुड़ी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!