व्यापार

सोना-चांदी फिर महंगे, एक हफ्ते में सोना ₹7,960 और चांदी ₹10 हजार चढ़ी; जानिए आज के ताजा भाव

नई दिल्ली ( शिखर दर्शन ) // देश में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है। बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना करीब 7,960 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है। वहीं 22 कैरेट सोने के भाव में 7,300 रुपये और 18 कैरेट सोने में 5,970 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चांदी भी पीछे नहीं है और एक सप्ताह में इसके भाव में करीब 10 हजार रुपये प्रति किलोग्राम का उछाल आया है।

23 अगस्त 2026 की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,63,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। 22 कैरेट सोना 1,49,650 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,22,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

एक सप्ताह में ऐसे बढ़े सोने के दाम

16 अगस्त को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,280 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो अब बढ़कर 1,63,240 रुपये हो गया है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 1,42,350 रुपये से बढ़कर 1,49,650 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,16,500 रुपये से बढ़कर 1,22,470 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

इस तरह एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना 7,960 रुपये, 22 कैरेट सोना 7,300 रुपये और 18 कैरेट सोना 5,970 रुपये महंगा हुआ है।

प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव

  • दिल्ली: 18 कैरेट ₹1,22,470, 22 कैरेट ₹1,49,650 और 24 कैरेट ₹1,63,240 प्रति 10 ग्राम।
  • मुंबई: 18 कैरेट ₹1,22,320, 22 कैरेट ₹1,49,500 और 24 कैरेट ₹1,63,090 प्रति 10 ग्राम।
  • रायपुर: 18 कैरेट ₹1,22,320, 22 कैरेट ₹1,49,500 और 24 कैरेट ₹1,63,090 प्रति 10 ग्राम।
  • भोपाल: 18 कैरेट ₹1,22,370, 22 कैरेट ₹1,49,550 और 24 कैरेट ₹1,63,140 प्रति 10 ग्राम।
  • अहमदाबाद: 18 कैरेट ₹1,22,370, 22 कैरेट ₹1,49,550 और 24 कैरेट ₹1,63,140 प्रति 10 ग्राम।
  • चेन्नई: 18 कैरेट ₹1,27,300, 22 कैरेट ₹1,49,500 और 24 कैरेट ₹1,63,090 प्रति 10 ग्राम।

चांदी भी हुई ₹10 हजार महंगी

सोने के साथ चांदी के भाव में भी जोरदार तेजी आई है। 16 अगस्त को चांदी 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो 23 अगस्त को बढ़कर 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई। यानी एक सप्ताह में चांदी करीब 10 हजार रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हुई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना करीब 4,600.91 डॉलर प्रति औंस और हाजिर चांदी करीब 69.87 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर है। सोने-चांदी की कीमतों पर घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार के कारकों का भी असर पड़ता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!