दिल्ली

सोना-चांदी के दाम में गिरावट, वैश्विक बाजार के दबाव से कीमतों में उतार-चढ़ाव

मिडिल ईस्ट तनाव और अमेरिकी नीतियों का असर, जानिए प्रमुख शहरों में आज के ताजा भाव

नई दिल्ली ( शिखर दर्शन ) // अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच बुधवार को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर बढ़ी आशंकाओं का असर कीमती धातुओं के बाजार पर देखने को मिल रहा है।

कॉमेक्स पर सोना और चांदी दोनों कमजोर

अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी एक्सचेंज कॉमेक्स (COMEX) पर बुधवार सुबह सोना करीब 0.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,119.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। वहीं चांदी 1.59 प्रतिशत टूटकर 60.355 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

क्यों बदल रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्षेत्र में घटनाक्रम, अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ती तनातनी और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से निवेशकों की चिंता बढ़ी है। इसके साथ ही महंगाई और अमेरिकी ब्याज दरों में संभावित वृद्धि की आशंकाओं का भी असर सर्राफा बाजार पर पड़ रहा है।

एमसीएक्स पर बंद भाव

घरेलू वायदा बाजार एमसीएक्स (MCX) में मंगलवार को सोना 1,45,375 रुपये प्रति 10 ग्राम तथा चांदी 2,30,829 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

प्रमुख शहरों में आज के भाव

शहर24 कैरेट सोना (प्रति ग्राम)22 कैरेट सोना (प्रति ग्राम)18 कैरेट सोना (प्रति ग्राम)चांदी (प्रति किलोग्राम)
दिल्ली₹14,540₹13,329₹10,908₹2,44,800
मुंबई₹14,525₹13,314₹10,893₹2,44,800
कोलकाता₹14,525₹13,314₹10,893₹2,44,800
बेंगलुरु₹14,520₹13,324₹10,883₹2,44,800
चेन्नई₹14,617₹13,399₹11,199₹2,49,900

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!