बिलासपुर संभाग

सक्ती कलेक्ट्रेट में संविधान दिवस पर गूंजा संविधान की प्रस्तावना का संकल्प, कलेक्टर जयश्री जैन ने कराया सामूहिक वाचन

अधिकारियों और कर्मचारियों ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता के संवैधानिक मूल्यों के प्रति दोहराई प्रतिबद्धता

सक्ती ( शिखर दर्शन ) // संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को सक्ती कलेक्ट्रेट कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया। कार्यक्रम में सभी ने संविधान में निहित मूल आदर्शों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर कलेक्टर जयश्री जैन ने संविधान की उद्देशिका का वाचन कराते हुए भारत को संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष एवं लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाए रखने के संकल्प को रेखांकित किया। उन्होंने संविधान में प्रत्येक नागरिक के लिए सुनिश्चित सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय, विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समानता तथा व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता-अखंडता को मजबूत करने वाली बंधुता के महत्व को सामने रखा।

कार्यक्रम में अपर कलेक्टर नवीन भगत, अपर कलेक्टर केएस पैंकरा, डिप्टी कलेक्टर पोषक चौधरी, डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश राजपूत सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संविधान दिवस पर आयोजित इस सामूहिक वाचन कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को संविधान प्रदत्त अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक व्यवस्था के मूल सिद्धांतों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!