रायपुर संभाग

CM साय आज जांजगीर-चांपा और सक्ती दौरे पर, निगम के 11 एल्डरमैन लेंगे शपथ

सफाईकर्मी आज लौटेंगे काम पर, 4-5 जुलाई को IIM नया रायपुर में होगा चिंतन शिविर

रायपुर ( शिखर दर्शन ) //

मुख्यमंत्री का आज का दौरा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे। मुख्यमंत्री सक्ती आश्रम का अवलोकन करेंगे तथा बम्हनीडीह में नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद जेठा सक्ती में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन भाजपा कार्यालय के भूमिपूजन एवं जिला स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 5:20 बजे रायपुर लौटने के बाद शाम 6:30 बजे छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

निगम के 11 एल्डरमैन लेंगे शपथ

रायपुर नगर निगम के 11 मनोनीत एल्डरमैन आज सुबह 11 बजे शपथ लेंगे। कलेक्ट्रेट में आयोजित समारोह में कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। शपथ लेने वालों में रामकिंकर सिंह, विनय ओझा, मनीष करडभुजे, मित्रसेन धीमान, राजू राधवानी, गोपाल सोना, बी. निवास राव, अनिल सोनकर, गोपी साहू, विक्रम सिंह ठाकुर और ऋषि साहू शामिल हैं।

आज काम पर लौटेंगे सफाईकर्मी

राजधानी रायपुर के लिए राहत की खबर है। बुधवार को हड़ताल पर गए सफाई ठेकेदार और प्लेसमेंट कर्मचारी आज से काम पर लौटेंगे। निगम आयुक्त संचित मिश्रा के साथ चर्चा और भुगतान संबंधी आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया गया। लगभग 15 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित होने के कारण 3,800 प्लेसमेंट कर्मचारियों के वेतन पर संकट उत्पन्न हो गया था, जिसके विरोध में शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई थी। कर्मचारियों की वापसी के साथ शहर में कचरा उठाने और नालियों की सफाई का कार्य फिर से शुरू हो जाएगा।

IIM नया रायपुर में होगा चिंतन शिविर

प्रदेश में सुशासन और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 4 और 5 जुलाई को IIM नया रायपुर में दो दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ पूरा मंत्रिमंडल इसमें भाग लेगा। शिविर में सुशासन, तकनीकी नवाचार, विकास प्रशासन, विभागीय समन्वय और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत मंथन होगा। साथ ही सरकार की उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य की प्राथमिकताओं की समीक्षा कर विकास का नया रोडमैप तैयार किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!