दिल्ली

‘अपनापन’ में झलकी शिवराज की आत्मीय राजनीतिक यात्रा

PM मोदी के साथ जनसेवा के अनुभवों पर आधारित पुस्तक के विमोचन समारोह में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय

नई दिल्ली ( शिखर दर्शन ) // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली स्थित पूसा परिसर में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ के विमोचन समारोह में सहभागिता की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सार्वजनिक जीवन, आत्मीय संबंधों और जनसेवा से जुड़े अनुभवों पर आधारित इस पुस्तक में नेतृत्व, संवेदनशीलता और राजनीतिक जीवन की प्रेरक यात्रा को भावनात्मक शैली में प्रस्तुत किया गया है।

सार्वजनिक जीवन के अनुभव समाज के लिए प्रेरणा : CM साय

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिवराज सिंह चौहान को पुस्तक प्रकाशन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन के अनुभवों को पुस्तक के माध्यम से समाज तक पहुंचाना एक प्रेरणादायी पहल है। ऐसे प्रयास नई पीढ़ी को जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली, संघर्ष, सेवा और नेतृत्व के मूल्यों से परिचित कराते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सुशासन, जनसेवा और संवेदनशील नेतृत्व की नई कार्यसंस्कृति विकसित हुई है। इस पृष्ठभूमि में ‘अपनापन’ जैसी पुस्तक पाठकों को न केवल प्रेरित करेगी, बल्कि नेतृत्व और समाजसेवा के विभिन्न आयामों को समझने का अवसर भी प्रदान करेगी।

कई राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रहे मौजूद

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रियों, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। समारोह के दौरान पुस्तक को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला और उपस्थित लोगों ने इसे जनसेवा और नेतृत्व के अनुभवों का प्रेरक दस्तावेज बताया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!