बिलासपुर संभाग

पानी भरने के विवाद में खूनी संघर्ष, ऑोटो चालक पर कुल्हाड़ी से हमला

मोटर पंप चालू होने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बिलासपुर ( शिखर दर्शन ) // शहर के सिरगिट्टी क्षेत्र में पीने के पानी को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मोटर पंप चालू करने की बात को लेकर पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में ऑटो चालक पर कुल्हाड़ी और गमले से हमला कर दिया गया। गंभीर हालत में घायल युवक को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शॉर्ट सर्किट से अपने आप चालू हुआ मोटर पंप

जानकारी के मुताबिक महिमा नगर निवासी शज्जाद अली ऑटो चालक है। बताया जा रहा है कि 7 मई की रात वह ऑटो चलाकर घर लौटा था। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट की वजह से मोटर पंप अपने आप चालू हो गया।

सुबह जब शज्जाद पानी भरने पहुंचा, तब पड़ोसी कुनाल मानिकपुरी और उसके रिश्तेदार ने रात में मोटर चलाकर पानी भरने का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू कर दिया।

समझाइश के बाद भी नहीं थमा विवाद

पीड़ित का कहना है कि उसने पड़ोसियों को समझाने की कोशिश की कि मोटर उसने चालू नहीं किया था। कुछ देर बाद मामला शांत भी हो गया, लेकिन पुरानी रंजिश की तरह आरोपी दोबारा उसके घर पहुंच गए।

घर में घुसकर हमला करने का आरोप

आरोप है कि कुनाल मानिकपुरी और उसके साथियों ने घर में घुसकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए हमला कर दिया। इस दौरान कुल्हाड़ी और गमले से वार किए गए, जिससे शज्जाद गंभीर रूप से घायल हो गया।

अफवाह फैलाने का भी लगाया आरोप

घायल युवक ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद आरोपी यह अफवाह फैला रहे हैं कि उसकी पत्नी ने उसके साथ मारपीट की थी, जबकि ऐसा कुछ नहीं हुआ। पीड़ित ने इसे भ्रामक जानकारी बताया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले की सूचना मिलने के बाद सिरगिट्टी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। निमितेश सिंह ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!