रायपुर संभाग

CM साय का बंगाल दौरा, राजधानी में कांग्रेस का प्रदर्शन, 2300 से ज्यादा जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

प्रदेश में आज राजनीतिक हलचल के साथ सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां पूरी

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पश्चिम बंगाल दौरे पर रहेंगे। वे 9 मई को बनने वाली नई भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री आज शाम 7 बजे रायपुर से पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होंगे और रात में कोलकाता में विश्राम करेंगे।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा में व्यस्त रहेंगे। नवा रायपुर स्थित सर्किट हाउस में विभागीय समीक्षा बैठक का दूसरा दिन है। बैठक में प्रदेश के पांचों संभागों में सड़कों के निर्माण कार्यों और उनकी प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

राजधानी रायपुर में आज स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। जिला अस्पताल और हमर अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह साढ़े 11 बजे सीएमओ कार्यालय का घेराव करेंगे। प्रदर्शन कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार मेनन के नेतृत्व में किया जाएगा।

प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत शुक्रवार को सभी जिलों में भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित होगा। प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन में विभिन्न धर्मों और समुदायों के 2300 से अधिक जोड़े विवाह सूत्र में बंधेंगे। समारोह में हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध सहित विशेष पिछड़ी जनजातियों के जोड़े भी शामिल होंगे, जो छत्तीसगढ़ की सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विविधता की मिसाल पेश करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!