रायपुर संभाग

कोरबा–अंबिकापुर दौरे पर सीएम साय, वर्ल्ड वेटलैंड्स डे पर आयोजन… छत्तीसगढ़ जीत से 121 रन दूर… बजट पर भूपेश का तंज, पढ़ें आज की बड़ी खबरें

छत्तीसगढ़ में सोमवार का दिन राजनीतिक, सामाजिक, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों से भरा रहेगा। मुख्यमंत्री के दौरे से लेकर विश्व वेटलैंड्स दिवस, रणजी स्तर के क्रिकेट मुकाबले और बजट को लेकर सियासी बयानबाज़ी तक कई अहम घटनाएं सामने आई हैं।


सीएम विष्णुदेव साय आज कोरबा और सरगुजा दौरे पर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कोरबा और सरगुजा जिले के दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 12 बजे रायपुर से कोरबा के लिए रवाना होंगे और ग्राम रिस्ती में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2.25 बजे मुख्यमंत्री अंबिकापुर पहुंचेंगे, जहां माता राजमोहिनी देवी भवन में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। शाम 5.30 बजे मुख्यमंत्री रायपुर लौटेंगे।


राज्य में आज मनाया जाएगा विश्व वेटलैंड्स दिवस

छत्तीसगढ़ में आज विश्व वेटलैंड्स दिवस मनाया जाएगा। इस वर्ष की थीम ‘वेटलैंड्स एंड ट्रेडिशनल नॉलेज: सेलिब्रेटिंग कल्चर हेरिटेज’ रखी गई है। इसका उद्देश्य वेटलैंड्स से जुड़े स्थानीय समुदायों की सांस्कृतिक परंपराओं और पारंपरिक ज्ञान को सामने लाना है।
छत्तीसगढ़ राज्य वेटलैंड्स प्राधिकरण द्वारा सभी वनमंडलों में बर्ड वॉक, स्कूली विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग और पोस्टर प्रतियोगिताएं तथा वेटलैंड्स मित्रों व हितधारकों के लिए कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। अब तक राज्य के 44 प्रमुख वेटलैंड्स को अधिसूचित किया जा चुका है।


क्रिकेट: छत्तीसगढ़ जीत से 121 रन दूर

बीसीसीआई द्वारा आयोजित अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ और चंडीगढ़ के बीच मुकाबला जारी है। चंडीगढ़ के सेक्टर-22 क्रिकेट मैदान में खेले जा रहे इस चार दिवसीय मैच के आखिरी दिन छत्तीसगढ़ को जीत के लिए 121 रन बनाने होंगे।
दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करते हुए छत्तीसगढ़ ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 12 ओवर में 2 विकेट पर 57 रन बना लिए हैं। इससे पहले गेंदबाजी में वरुण सिंह भुई ने 6 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया।


केंद्र सरकार के बजट पर भूपेश बघेल का तीखा हमला

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल ने केंद्रीय बजट को लेकर मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने बजट को “शेखचिल्ली का शोरबा” बताते हुए कहा कि यह हर वर्ग को निराश करने वाला है।
भूपेश बघेल ने कहा कि बजट में महंगाई, बेरोजगारी, किसानों, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि शेयर बाजार गिर रहा है, निवेशक घबरा रहे हैं और सरकार केवल खोखले सपने दिखा रही है।


रायपुर में आज के प्रमुख कार्यक्रम

दर्शन व संगोष्ठी:

  • पुरी के शंकराचार्यजी का राजधानी में प्रवास
  • संस्था: श्रीसुदर्शन संस्थानम्, रावणभाठा
  • समय: प्रातः 8 बजे और शाम 6 बजे

भागवत कथा:

  • संस्था: रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम
  • कथाव्यास: पं. अखिलेश शास्त्री (वृंदावन)
  • स्थान: जीई रोड स्थित सत्संग भवन
  • समय: शाम 7 से रात 9 बजे

योग कक्षा:

  • संस्था: सत्यदर्शन योगाश्रम
  • स्थान: सिविल लाइन
  • समय: शाम 5 से 6 बजे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!