रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का रायपुर दौरा फिर रद्द, रेलवे स्टेशन का कार्यक्रम भी निरस्त

RPF स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने और रेल परियोजनाओं की शुरुआत करने का था कार्यक्रम
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का 12 अक्टूबर को प्रस्तावित रायपुर दौरा रद्द कर दिया गया है। उनके आगमन को लेकर रेलवे प्रशासन पिछले एक महीने से तैयारियों में जुटा था। रेल मंत्री को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होना था। साथ ही, उनके हाथों कई रेल परियोजनाओं का शुभारंभ भी प्रस्तावित था।
रायपुर ( शिखर दर्शन ) //
पहले 9 अक्टूबर को तय था दौरा
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का रायपुर दौरा पहले 9 अक्टूबर को निर्धारित किया गया था। बाद में कार्यक्रम में बदलाव करते हुए इसे 12 अक्टूबर के लिए तय किया गया। अब दूसरी बार दौरा रद्द होने से रेलवे प्रशासन की तैयारियों पर असर पड़ा है। रेलवे अधिकारियों ने दौरा रद्द होने की पुष्टि की है।
रेलवे स्टेशन पर होने वाले कार्यक्रम निरस्त
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, रेल मंत्री के दौरे के रद्द होने के बाद रायपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम भी निरस्त कर दिए गए हैं। हालांकि, दौरे से जुड़े अन्य कार्यक्रमों को लेकर अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बाकी कार्यक्रम यथावत रहेंगे।
रेल परियोजनाओं के शुभारंभ की थी तैयारी
रेल मंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए रेलवे प्रशासन व्यापक तैयारियां कर रहा था। RPF स्थापना दिवस समारोह के अलावा कई रेलवे परियोजनाओं की शुरुआत भी उनके हाथों कराए जाने की योजना थी। फिलहाल दौरा रद्द होने के बाद रेलवे स्टेशन के कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं।



