मध्यप्रदेश

श्री महाकाल की शरण में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर , भस्म आरती में हुए शामिल , भगवान का लिया आशीर्वाद , नंदी हॉल में बैठकर लगाया ध्यान

छमू गुरु की रीपोर्ट :

उज्जैन ( शिखर दर्शन ) // भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर आज सुबह उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भक्ति और श्रद्धा की अनुभूति करते नजर आए। वे अपने बल्लेबाजी कोच शीतांशु कोटक के साथ ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर पहुंचे और दो घंटे तक बाबा महाकाल की विशेष भस्म आरती में शामिल होकर नंदी हॉल में बैठकर आराधना की।

गौतम गंभीर और शीतांशु कोटक ने चांदी द्वार से पूजन-अर्चन किया और जलाभिषेक भी किया। मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने गंभीर का स्वागत किया और उन्हें बाबा का प्रसाद एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया।

मीडिया से बातचीत में गंभीर ने कहा, “सबसे पहली बात तो यह है कि बाबा ने मुझे बुलाया, इसलिए मुझे दर्शन का सौभाग्य मिला। यहां की व्यवस्था बहुत अच्छी थी और दर्शन बहुत शांतिपूर्ण तरीके से हुए। मुझे पूरा विश्वास है कि बाबा मुझे फिर से बुलाएंगे और मैं जल्द ही वापस आऊंगा।”

यह दौरा क्रिकेट फैंस और भक्तों के बीच खासा चर्चा में है, क्योंकि गौतम गंभीर अक्सर ऐसे आध्यात्मिक स्थलों पर जाकर टीम और अपने लिए आशीर्वाद लेते दिखाई देते हैं।

टीम इंडिया इंदौर में रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना तीसरा वनडे मुकाबला खेलकर सीरीज जीतने का प्रयास करेगी। इससे पहले राजकोट में भारतीय टीम को पराजय का सामना करना पड़ा था। अब सभी क्रिकेट फैंस की नजरें इस महत्वपूर्ण मैच पर लगी हुई हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!