रायपुर संभाग

स्वामी विवेकानंद जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वामी जी को किया नमन , युवाओं को दी प्रेरक शुभकामनाएँ

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मुख्यमंत्री निवास में उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के युवाओं को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन और विचार आज भी भारतीय युवाओं के लिए ऊर्जा, दिशा और आत्मविश्वास का सबसे बड़ा स्रोत हैं। उन्होंने विशेष रूप से यह बात कही कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को यह विश्वास दिलाया कि वे स्वयं अपने भविष्य के निर्माता हैं। उनके विचार सेवा, आत्मबल और राष्ट्रप्रेम को जीवन का उद्देश्य बनाने की प्रेरणा देते हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा, “आज जब भारत अमृतकाल की ओर अग्रसर है, तब विवेकानंद जी की शिक्षाएँ युवाओं को जिम्मेदार, आत्मनिर्भर और राष्ट्रहित के प्रति सजग नागरिक बनने का मार्ग दिखाती हैं। छत्तीसगढ़ के लिए यह गौरव का विषय है कि स्वामी विवेकानंद का जीवन रायपुर से भी जुड़ा रहा है। उनके द्वारा यहां बिताया गया समय प्रदेश की सांस्कृतिक चेतना और वैचारिक परंपरा को विशेष पहचान देता है।”

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि स्वामी विवेकानंद के विचार आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे, और छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के युवा उनके आदर्शों को अपनाकर समाज, राष्ट्र और मानवता की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!