रायपुर संभाग

नवंबर में ही दिसंबर जैसी ठंड, पूरे प्रदेश में पारा 30 डिग्री से नीचे

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // प्रदेश में इस बार सर्दी ने समय से पहले दस्तक दे दी है। नवंबर में ही लोगों को दिसंबर जैसी ठिठुरन का अहसास हो रहा है। राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। सरगुजा संभाग में सोमवार को शीतलहर चली, जबकि बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ हिस्सों में भी ठंडी हवाओं का असर देखने को मिला।

मौसम विभाग के अनुसार, आज भी उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शीतलहर चलने की पूरी संभावना है। अगले दो दिन यही स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद शीतलहर का प्रभाव केवल उत्तरी हिस्सों में सीमित रह जाएगा। विभाग ने बताया कि अगले 48 घंटे तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तीन दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री तक की क्रमिक वृद्धि हो सकती है।

पूरा प्रदेश 30 डिग्री से नीचे

संपूर्ण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है।

  • रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री कम 28.2 डिग्री दर्ज हुआ।
  • न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 13.5 डिग्री रहा।

प्रदेश में सबसे ज्यादा सर्दी अंबिकापुर में महसूस की जा रही है, जहां सोमवार को न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

18 नवंबर तक इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में एक-दो पॉकेट में शीतलहर चलने की संभावना बनी हुई है।

रायपुर में आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आकाश साफ रहने का अनुमान है। यहां दिनभर तापमान 13 डिग्री से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

ठंड के बढ़ते असर को देखते हुए मौसम विभाग ने नागरिकों को सुबह-शाम विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!