रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ बजट सत्र: चौथे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा, बैज की रेकी के आरोप पर भड़का विपक्ष कार्यवाही स्थगित

रायपुर (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। विपक्षी विधायकों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की रेकी कराए जाने का आरोप लगाते हुए सरकार को घेरा।

सदन में विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए कहा कि उनकी रेकी करवाई जा रही है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि प्रश्नकाल के बाद इस मुद्दे पर चर्चा का अवसर दिया जाएगा, लेकिन विपक्ष अपनी मांग पर अड़ा रहा। लगातार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दस मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!