रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़: साल 2024 की अंतिम कैबिनेट बैठक आज, मोहन भागवत के दौरे का चौथा दिन, लघु वेतन कर्मचारी संघ की भूख हड़ताल शुरू

रायपुर (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ में आज कई महत्वपूर्ण घटनाएं होने जा रही हैं। साल 2024 की अंतिम कैबिनेट बैठक आज दोपहर 3:30 बजे मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में नगरीय निकाय चुनाव, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और धान खरीदी जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा संभावित है। इस महीने की यह दूसरी कैबिनेट बैठक है। इससे पहले 11 दिसंबर को हुई बैठक में सरकार ने कई बड़े फैसले लिए थे, जिनमें रायपुर ऑटो एक्सपो में वाहन खरीद पर 50% रोड टैक्स की छूट शामिल थी।

डॉ. मोहन भागवत के प्रवास का चौथा दिन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत के छत्तीसगढ़ प्रवास का आज चौथा दिन है। वे जागृति मंडल में रहकर अपने कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएंगे। 31 दिसंबर को वे टोपलाल वर्मा के निवास में भोजन करेंगे और 1 जनवरी को रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर
प्रदेश में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने अपने प्रत्याशियों के चयन के लिए सर्वे शुरू कर दिया है। दोनों पार्टियां जीतने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता देने की रणनीति बना रही हैं।

मौसम का मिजाज: ठंड ने बढ़ाई परेशानी
छत्तीसगढ़ में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री तक गिरने की संभावना है। मनेन्द्रगढ़-भरतपुर जिले में बारिश के बाद बलरामपुर सबसे ठंडा क्षेत्र रहा, जहां तापमान 12.6 डिग्री दर्ज किया गया।

रायपुर में आज के प्रमुख कार्यक्रम

  • नाट्य प्रस्तुति: साइंस कॉलेज मैदान में शाम 5:30 बजे राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति।
  • भागवत कथा: पचपेढ़ी नाका में वृंदावनवासी श्रीहित ललित की वाणी से श्रीमद् भागवत कथा, शाम 4 से 7 बजे।
  • दादा गुरुदेव की पूजा: भैरव सोसायटी स्थित जैन मंदिर में सुबह 9:30 बजे से पूजा।

लघु वेतन कर्मचारी संघ की भूख हड़ताल
घड़ी चौक पर छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के पदाधिकारी अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस आंदोलन से सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!